आवश्यक सामग्री – कटिंग आईल-500 मि.ली., पाईन आईल 500 मि.ली., एम.एल.सी. 200 ग्राम, पानी 20 लीटर, सेन्ट मनपसन्द जैसे- सेन्टोनीला, रोज, मोगरा आदि ।
उपकरण – 1 डण्डा, 1 प्लास्टिक की बाल्टी, हैण्ड ग्लोब्ज, नाप व बोतलें, प्लास्टिक का डब्बा ।
निर्माण विधि – सर्वप्रथम आप एक बाल्टी में 20 लीटर पानी लेंगें अब उसमें कटिंग आयल डालकर अच्छी तरह धीरे-धीरे हिलायेंगे । प्लास्टिक के डिब्बे में एम.एल.सी. लेकर उसमें पाईन आईल डालकर लकडी की सहायता से धोलेंगे । आपस में दोनों केमिकल अच्छी तरह से धुल जाये तो उसे कटिंग आयल व पानी के धोल में धीरे-धीरे डालते हुए लकडी की सहायता से हिलाते जायेंगे । जब वह आपस में अच्दी तरह मिल जाये तो उस धोल को डिब्बे से उठाकर ऊपर नीचे फेटेंगे । अब इसे एक रात कहीं सुरक्षित जगह में रहनें दें । दूसरे दिन उसमें मनचाहा सेन्ट डालकर यदि चाहें तो बोतलों में भर सकते है । यह फिनायल सफेद रंग का बना है । आप इसमें किसी भी प्रकार के धातु को स्पर्श न होने दे ध्यान रखें, नही तो इसका रंग पीला हो जाएगा ।
साभार श्रीमती प्रेमा गुप्ता, भिलाई
